राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- युवाओं के सपनों से हो रहा खिलवाड़

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

नई दिल्ली, अमृत विचार। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर युवाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों के कारण करोड़ों युवाओं के सपने टूट रहे हैं।

युवाओं के मुद्दे उठाए

राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक, परीक्षा प्रबंधन में खामियां, भर्तियों का रद्द होना, बढ़ती फीस, निजीकरण और विभिन्न घोटालों ने युवाओं की परेशानियां बढ़ा दी हैं। उनका आरोप है कि इन समस्याओं के कारण लाखों छात्र और नौकरी की तैयारी कर रहे युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

कोटा रैली का किया जिक्र

कांग्रेस नेता ने युवाओं और खासकर जेन-जी पीढ़ी के नाम जारी संदेश में कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा में आयोजित होने वाली 'छात्रों की गूंज' महारैली में वह इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करेंगे और युवाओं की आवाज को बुलंद करेंगे।

युवाओं से की अपील

राहुल गांधी ने युवाओं से 17 जून को होने वाली महारैली में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के हर गली, कस्बे और शहर से उठ रही छात्रों की आवाज को कोटा में एक मजबूत हुंकार में बदलने का समय आ गया है। रैली में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया क्या है उनका सबसे प्रिय विषय...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग