नेपाल में फिर गूंजेगी शाही नरसंहार की गूंज: गृह मंत्री गुरुंग का बड़ा फैसला, राजा वीरेंद्र के पूरे परिवार की हत्या की नए सिरे से होगी जांच

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

काठमांडूः नेपाल सरकार ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए वर्ष 2001 में हुए कुख्यात शाही परिवार नरसंहार मामले की जांच को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इस सामूहिक हत्याकांड में तत्कालीन राजा वीरेंद्र शाह के पूरे परिवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 

नेपाल के नवनियुक्त गृह मंत्री सुदन गुरुंग ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद इस बेहद संवेदनशील मामले की फाइलों को दोबारा खोलने के आदेश जारी किए। 1 जून 2001 को नारायणहिती शाही महल में एक पारिवारिक रात्रिभोज के दौरान तत्कालीन युवराज दीपेंद्र ने अंधाधुंध गोलीबारी कर राजा वीरेंद्र शाह, रानी ऐश्वर्या सहित परिवार के नौ सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया था। तत्कालीन आधिकारिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि युवराज ने अत्यधिक शराब के नशे में इस वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को भी गोली मार ली थी। 

हालांकि, देश की जनता और कई राजनीतिक विश्लेषकों ने उस समय इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया था। गृह मंत्री गुरुंग ने स्पष्ट किया कि इस नए सिरे से की जा रही उच्च स्तरीय जांच के तहत पुरानी सभी फाइलों और रिपोर्टों की गहन समीक्षा की जाएगी। आपको बता दें कि वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के बाद गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, लेकिन सरकारी जांच समिति से क्लीन चिट मिलने के बाद मंगलवार को ही उनकी मंत्रिमंडल में दोबारा वापसी हुई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Bahraich News: बहराइच दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- राममंदिर चढ़ावा चोरी में कोई भी दोषी नहीं बचेगा
Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा धाम से अयोध्या के लिए शुरू हुई निःशुल्क AC रामरथ सेवा, जानिए प्रतिदिन कितने श्रद्धालु कर सकेंगे यात्रा
UP Teacher Recruitment: 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के अभ्यर्थियों ने संशोधित परिणाम की मांग उठाई, मुख्यमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन
Hardoi Crypto Scam: 7.5% रिटर्न, गोवा टूर और प्लॉट का लालच... 50 करोड़ की ठगी के बाद मुख्य आरोपी दुबई फरार, 5 पर केस दर्ज
Kanpur News: मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, IAS-PCS समेत प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग