CJP Protest: केजरीवाल का मोदी सरकार पर हमला, प्रदर्शनकारियों के लिए शुरू की कानूनी और मेडिकल हेल्पलाइन

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

AAP ने घायल छात्रों और हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के परिवारों की मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की, पुलिस कार्रवाई पर केंद्र सरकार को घेरा

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई बेहद कठोर थी और इसकी तुलना अंग्रेजों के दौर की बर्बरता से भी नहीं की जा सकती।

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने घोषणा की कि आम आदमी पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सा सहायता और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी मदद उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवार हेल्पलाइन पर संपर्क करें, पार्टी हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

केजरीवाल ने दावा किया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस बिना किसी उकसावे के छात्रों और छात्राओं पर लाठीचार्ज करती दिखाई दे रही है। उन्होंने इस कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वयं प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उनके दोनों बच्चे प्रदर्शनकारियों के साथ मार्च में मौजूद थे। केजरीवाल ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों को राष्ट्रविरोधी बताने के बजाय सरकार को परीक्षा प्रणाली और कथित पेपर लीक जैसी समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन में राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल और संसद मार्ग थाना भी जाएंगे, जहां घायल छात्रों और हिरासत में लिए गए लोगों की स्थिति की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ेंः Vijeta Dahiya Burger Controversy: संसद मार्च के दौरान कहां थे विजेता दहिया? वायरल वीडियो पर दी सफाई, बोले- ‘भूख लगी थी, इसलिए बर्गर खाया’

संबंधित समाचार