12 जून 2026 : जानें आज का अपना राशिफल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष-
आज अनावश्यक खर्चों के कारण समस्या होगी। योजनाओं को ठीक तरह से अमल में ला पाएगे। अधूरे कार्य को पूर्ण कर लेंगे।

वृषभ-
आज करियर में बदलाव करना है, तो थोड़ा धैर्य रखें। सबके साथ सामंजस्य बनाकर रखना होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी।

मिथुन- 
आज देश यात्रा में बाधा उत्पन्न हो सकती है।  नए संबंधों में अधिक विश्वास न करें। संतान को लेकर कुछ निर्णय ले सकते हैं।

कर्क- 
आज व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन समय है। अपने कार्यों को लेकर संतुष्ट रहेंगे। आपसी रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

सिंह- 
आज आत्मविश्वास में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। करियर में बदलाव कर सकते हैं।

कन्या- 
आज इच्छाशक्ति से कठिनाइयों को दूर कर लेंगे। घर में कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ घर में पूजा-पाठ में भाग लेंगे।

तुला- 
आज सामाजिक नियमों को लेकर परेशान रहेंगे। घर के कार्यों को लेकर थकान हो सकती है। परिजनों से झगड़ा न करें।

वृश्चिक- 
आज जीवन में अनुशासन लाने का प्रयास करें। परिवार को अत्यधिक समय देंगे। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा।

धनु- 
आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। मसालेदार भोजन का सेवन न करें। योग्य लोगों की सलाह लेना हितकर होगा।
 
मकर-
आज रोजगार में कुछ बदलाव कर सकते हैं। दूसरों की सहायता करने में संकोच न करें। प्रणय जीवन में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं।

कुंभ- 
आज अपनी गुप्त बातों को किसी से शेयर न करें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

मीन- 
आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। अच्छी नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपनी योग्यता से लोगों को प्रभावित करेंगे।

 

संबंधित समाचार