FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप शुरू, मेक्सिको और साउथ अफ्रीका में जबरदस्त टक्कर, ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा का चला जादू

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मेक्सिको सिटी। भारत समेत पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों का लंबा इंतजार 12 जून की आधी रात 12:30 मिनट पर उस वक्त खत्म हो गया जब मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो अज़्टेका में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का का आगाज हुआ। आज के मैच में मेजबान टीम मेक्सिको का सामना साउथ अफ्रीका से हो रहा है। यह 48 टीमों वाले सबसे बड़े विश्व कप का उद्घाटन मैच है, जिसमें कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे।

मेसी- रोनाल्डो का हो सकता है आखिरी वर्ल्ड कप

इसके साथ यह भी बता दें कि यह वर्ल्ड कप लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। इनके अलावा जर्मनी के थॉमस मुलर, ब्राजील के नेमार जूनियर और क्रोएशिया के लुका मोड्रिक के लिए भी यह आखिरी वर्ल्ड कप साबित हो सकता है। 

ओपनिंग सेरेमनी में शकीरा बढ़ाया रोमांच

मैच शुरू होने से ठीक 90 मिनट पहले भव्य ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कोलंबियाई सुपरस्टार शकीरा ने नाइजीरियाई गायक बर्ना बॉय के साथ मिलकर आधिकारिक विश्व कप गान 'Dai Dai' का पहला लाइव परफॉर्मेंस दिया। शकीरा की एनर्जेटिक डांस मूव्स, पावरफुल वॉइस और स्टेज प्रेजेंस ने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।यह शकीरा का वर्ल्ड कप से चौथा जुड़ाव है। उन्होंने 2010 विश्व कप में हिट गाना 'Waka Waka (This Time for Africa)' भी दिया था।

सेरेमनी में अन्य स्टार्स ने भी शानदार परफॉर्मेंस दिया:

J Balvin (कोलंबिया)
Tyla (दक्षिण अफ्रीका)
Belinda, Maná, Alejandro Fernández, Danny Ocean, Lila Downs और Los Ángeles Azules (मैक्सिकन और लैटिन कलाकार)। सेरेमनी की थीम पारंपरिक मैक्सिकन संस्कृति पर आधारित थी, जिसने दर्शकों को खूब पसंद आया।

दोनों टीमों की शुरुआती लाइनअप

साउथ अफ्रीका:

  1. गोलकीपर: सिफो चेन, रॉनवेन विलियम्स, रिकार्डो गॉस
  2. डिफेंडर: ऑब्रे मोदिबा, खुलिसो मुडाऊ, नकोसिनाथी सिबिसी, मबेकेजेली म्बोकाजी, इमे ओकोन, समुकेले काबिनी, खुलुमानी नदामने, थबांग माटुलुडी, कामोगेलो सेबेलेबेले, ब्रैडली क्रॉस, ओल्वेथी मखान्या
  3. मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना, स्फेफेलो सिथोले, थालेंटे मबाथा, जेडन एडम्स
  4. फॉरवर्ड: थेम्बा जवाने, लाइल फोस्टर, एविडेंस मकगोपा, ओसविन एपोलिस, इकराम रेनर्स, रेलेबोहिले मोफोकेंग, थापेलो मासेको, त्शेपांग मोरेमी

मेक्सिको:

  • गोलकीपर: कार्लोस एसेवेडो, राउल रंगेल, गुइलेर्मो ओचोआ
  • डिफेंडर: एडसन अल्वारेज, इजराइल रेयेस, जीसस गैलार्डो, जोहान वास्केज, जॉर्ज सांचेज, माटेओ शावेज
  • मिडफील्डर: अल्वारो फिडाल्गो, ब्रायन गुटिरेज, एरिक लीरा, गिल्बर्टो मोरा, लुइस रोमो, ओबेद वर्गास, ओरबेलिन पिनेडा
  • फॉरवर्ड: एलेक्सिस वेगा, अरमांडो गोंजालेज, सीजर हुएर्टा, गुइलेर्मो मार्टिनेज, जूलियन क्विनोन्स, राउल जिमेनेज, सैंटियागो गिमेनेज
  • मैच अभी जारी है। दोनों टीमें इस ऐतिहासिक मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उतरी हैं। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का यह संस्करण तीन मेजबान देशों- कनाडा, मेक्सिको और अमेरिका- में खेला जा रहा है। कल कनाडा और अमेरिका में भी ओपनिंग सेरेमनी होंगी।

संबंधित समाचार