उर्से रजवी : इस्लामिया मैदान से लेकर मदरसा जामियातुर्रजा तक, आला हजरत के उर्स में होने वाले कार्यक्रम जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

दरगाह आला हजरत के उर्स-ए-रजवी का शेड्यूल जारी, देश-दुनिया के उलेमा करेंगे शिरकत

बरेली में 6 से 8 अगस्त तक होने वाले 108वें उर्स-ए-रजवी का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस्लामिया मैदान और मदरसा जामियातुर्रजा में दरगाह प्रमुखों की सरपरस्ती में कार्यक्रम आयोजित होंगे। 8 अगस्त को 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा।

बरेली, अमृत विचार। आला हजरत के 108वें, तीन रोजा उर्से रजवी का कार्यक्रम जारी हो गया है। दरगाह आला हजरत के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खान (सुब्हानी मियां) ने 6, 7 और 8 अगस्त को इस्लामिया मैदान में होने वाले कार्यक्रम घोषित कर दिए हैं। 8 अगस्त की दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा। दरगाह के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) की अध्यक्षता और सय्यद आसिफ मियां की निगरानी में उर्स मनाया जाएगा। उधर, मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा में होने वाले उर्से रजवी के कार्यक्रमों की सूची भी जारी कर दी गई है। जामियातुर्रजा में दरगाह ताजुश्शरिया के सज्जादानशीन मुफ्ती असजद रजा कादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती में उर्स मनाया जाएगा। जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान की अध्यक्षता और महासचिव फरमान हसन खान की निगरानी में उर्स मनाया जाएगा। 

दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी के मुताबिक, 6 अगस्त की सुबह कुरानख्वानी होगी। दोपहर में आजमनगर से सज्जादानशीन की कयादत में परचम कुशाई का जुलूस निकलेगा, जो दरगाह पर पहुंचेगा। दरगाह से दरगाह प्रमुख की कयादत में ये जुलूस इस्लामिया मैदान पहुंचेगा। यहां परचम कुशाई की रस्म अदा की जाएगी। इसी के साथ उर्से रजवी का आगाज हो जाएगा। रात में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। नातिया मुशायरा की महफिल सजेगी। 

सात अगस्त को दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। रात में 1 बजकर 40 मिनट पर मुफ्ती आजम-ए-हिन्द का कुल शरीफ मनाया जाएगा। 8 अगस्त को सुबह से तकरीर का सिलसिला शुरू होगा। दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल होगा। 

इस्लामिया मैदान में संभालेंगे व्यवस्था 
इस्लामिया मैदान में उर्स की व्यवस्था की जिम्मेदारी सय्यद आसिफ मियां संभालेंगे। उनके साथ राशिद अली खान, मौलाना जाहिद रजा,मौलाना बशीर उल कादरी, हाजी जावेद खान, परवेज नूरी,अजमल नूरी, ताहिर अल्वी,शाहिद नूरी, औरंगजेब नूरी,मंज़ूर रजा, शान रजा, मुजाहिद बेग, सय्यद फैजान अली, अब्दुल माजिद रजा, यूनुस गद्दी, तारिक सईद, आलेनबी, इशरत नूरी, जीशान कुरैशी, हाजी अब्बास नूरी, सय्यद माजिद अली, सय्यद एजाज, काशिफ रजा, फ़ारूक़ खान, साजिद नूरी, गौहर खान, जोहिब रजा, सबलू अल्वी, आरिफ नूरी, अजमल खान, समी खान, सुहैल रज़ा, शाद रज़ा, अरबाज़ रज़ा, जावेद खान, अब्दुल माजिद, नाजिम रज़ा, अयान क़ुरैशी, साकिब रज़ा, रोमान रज़ा, हाजी शकील नूरी, फ़ैज़ कुरैशी, नईम नूरी, मुस्तक़ीम नूरी, इरशाद रज़ा, आसिम नूरी, अश्मीर रज़ा, सय्यद फरहत, ताहिर चिश्ती,मिर्जा जुनैद,गजाली रज़ा,कमाल आसिफ,ग्याज़ रज़ा,जावेद खान,नफीस खान,हाजी शारिक नूरी,हाजी अज़हर बेग,जुनैद चिश्ती,हस्सान नूरी,सय्यद रजब अली आदि के हाथों में रहेगी।

181 

मदरसा जामियातुर्रजा में कार्यक्रम 
आला हजरत के उर्से रजवी का दूसरा सबसे बड़ा मंच मथुरापुर स्थित मदरसा जामियातुर्रजा है। यहां मुफ्ती असजद मियां की सरपरस्ती में उर्स होगा। मंगलवार को उर्स के कार्यक्रम जारी कर दिए गए हैं। 6 अगस्त को दरगाह ताजुशरिया पर कुरानख्वानी होगी। नातो-मनकबत का नजराना पेश किया जाएगा। रात को तकरीर होंगी। बुजुर्गों के कुल की रस्म अदा की जाएंगी। 7 अगस्त को उर्स स्थाल मदरसा जामियातुर्रजा में दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का सिलसिला चलेगा। शाम 7:14 बजे ताजुश्शरिया का कुल होगा और रात को  इमाम अहमद रजा कॉन्फ्रेंस होगी।

इसमें देश-दुनिया के उलमा हिस्सा लेंगे। रात को मुफ्ती-ए-आजम हिंद का कुल होगा। 8 अगस्त को सुबह से कार्यक्रम शुरू होंगे और दोपहर 2:38 बजे आला हजरत का कुल मनाया जाएगा। 

उर्स की तैयारियां जारी
जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रवक्ता समरान खान ने कहा कि इसी के साथ उर्स का समापन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उर्स के कार्यक्रम जारी हो गए हैं। तैयारियां पूरी हैं। जमात के उपाध्यक्ष सलमान मियां और महासचिव फरमान मियां की अगुवाई में उर्स की तैयारियां चल रही हैं। वॉलिंटियर्स को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इस मौके पर सैय्यद अजीमुद्दीन अजहरी, मौलाना शम्स रज़ा, मौलाना अज़हर खां, मौलाना आबिद उर्स कोर कमेटी से हाफिज इकराम रज़ा, डॉक्टर मेंहदी हसन, मोईन खान, समरान खान, यासीन खान, कौसर अली, अब्दुल्लाह रज़ा खां, दानिश रजा, बख्तियार खां, मोईन अख्तर, गुलाम हुसैन, रेहान रज़ा, रहबर खान, अली रजा, नावेद आलम, शाईबउद्दीन रज़वी आदि लोग मौजूद रहें।

ये भी पढ़ें - UP Roadways में बड़ा बदलाव! अब डबलडेकर AC बसों में मिलेगा चाय-नाश्ता, किराये में ही शामिल होगी कैटरिंग सुविधा

संबंधित समाचार