उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा : खाई में गिरा वाहन, चार लोगों की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बृहस्पतिवार को एक चौपहिया वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा देवाल विकासखंड के अंतर्गत देवाल-घेस मोटर मार्ग पर शाम चार से पांच बजे के बीच हुआ।

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आठ यात्रियों को ले जा रहा एक महिंद्रा बोलेरो वाहन जब घेस गांव लौट रहा था, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद वाहन पहाड़ी से नीचे लुढ़कते हुए एक स्थानीय नदी में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। जोशी ने बताया कि सभी चार घायल व्यक्तियों को घटना स्थल से निकाल लिया गया है और उन्हें इलाज के लिए देवाल के सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक स्थापित नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

12 जुलाई का पंचांग : त्रयोदशी पर बन रहे शुभ संयोग, नए काम और खरीदारी के लिए अच्छा दिन; जानें राहुकाल, मुहूर्त और दिशाशूल
'खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप को मारने की धमकी...' भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी, बोले -'हमारी 1000 मिसाइलें तैयार हैं'
शुभमन गिल को कार्लोस अल्काराज के इस शॉट में दिखी अपनी झलक, इन 4 खेल दिग्गजों के साथ टेबल शेयर करना चाहते हैं भारतीय कप्तान
Lucknow News: सर्राफा व्यवसायी से 13.75 लाख की धोखाधड़ी, पीड़ित ने 4 आरोपियों पर दर्ज कराई रिपोर्ट
Vietnam Boat Accident: फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट पलटी, 15 भारतीय की मौत