Amethi News: किराना दुकान में लाखों की चोरी, पीछे की दीवार काटकर दिया घटना को अंजाम, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

पीछे की दीवार काटकर वारदात को दिया अंजाम, ₹40 हजार नकद समेत लाखों का सामान ले उड़े चोर

अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली बाजार में चोरों ने पीछे की दीवार काटकर किराना दुकान से ₹40 हजार नकद समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित मिश्रौली बाजार में सोमवार रात चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार काटकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से करीब 40 हजार रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपये का कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

Theft worth lakhs at a grocery store (1)

मंगलवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। पीछे की दीवार कटी हुई देखकर उन्होंने तत्काल डायल-112 और संग्रामपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दुकान के ठीक सामने बैंक ड्यूटी पर पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मिश्रौली बाजार में पहले भी कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वहीं, थाना अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के साक्ष्यों और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा चोरों की तलाश के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

ये भी पढ़ें : 
Rampur News : जौहर विश्वविद्यालय की 38 इमारतों पर संकट, ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ अपील पर 28 जुलाई को सुनवाई

संबंधित समाचार