Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी के साथ खुला कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार को मिला सहारा

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी के पीछे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और आईटी शेयरों में खरीदारी का अहम योगदान रहा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 152 अंक से ज्यादा चढ़ा।

मुंबई। घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ खुला। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट और आईटी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी से बाजार की धारणा मजबूत रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 152.70 अंक की बढ़त के साथ 76,988.48 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 44.95 अंक चढ़कर 24,040.90 अंक पर कारोबार करता दिखा।

आईटी शेयरों में दिखी तेजी

सेंसेक्स में शामिल प्रमुख कंपनियों में टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटर्नल के शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर दबाव में रहे।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को राहत

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर बाजार पर सकारात्मक रहा। ब्रेंट क्रूड का भाव 1.44 प्रतिशत गिरकर 87.09 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। निवेशकों को उम्मीद है कि तेल की कीमतों में नरमी से महंगाई पर नियंत्रण में मदद मिल सकती है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) सोमवार को शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने 1,688.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था। वहीं, एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला।

ये भी पढ़ें : 

Stock Market Today: पश्चिम एशिया तनाव कम होते ही कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, शेयर बाजार उछला, सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा

 

संबंधित समाचार