रुद्रपुर : अपहरण और गैंगरेप के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गुरबाज को लगी गोली, 2 गिरफ्तार
युवती का अपहरण कर हुआ था गैंगरेपए रात्रि साढ़े बारह बजे कर डाली घेराबंदी
रुद्रपुर के काशीपुर हाईवे से युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने वाले बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी गुरबाज सिंह को गोली लगी है, जबकि यूपी के रामपुर निवासी उसके दो साथियों ने सरेंडर कर दिया है।
रुद्रपुर, अमृत विचार। 26 जुलाई की रात्रि काशीपुर हाईवे पर युवती का अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के अभियुक्तों की घेराबंदी करते हुए पुलिस की गोली का एक अभियुक्त शिकार हो गया,जबकि दो अभियुक्तों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली।
बताते चले कि 26 जुलाई की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे एक युवती अपने दोस्त के साथ बाइक से रुद्रपुर की तरफ आ रही थी कि तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछा किया और काशीपुर फ्लाईओवर भुरारानी गेट से युवती का अपहरण किया और थाना गदरपूर के सरदारनगर मोड़ स्थित सूनसान इलाके में गैंगरेप कर डाला। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और अभियुक्तों की सरगर्मी से तलाश तेज कर दी। 27 जुलाई की रात्रि पुलिस को पता चला कि तीनों अभियुक्त बगवाड़ा चौकी इलाके में देखे गए है और पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। तो बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में गुरबाज सिंह उर्फ मानू निवासी गांव कलकत्ती फार्म गदरपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जबकि मिलक खानम रामपुर यूपी निवासी जोगा सिंह और रविंदर सिंह ने खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलते ही एसएसपी अजय गणपति कुंभार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से वारदात की जानकारी भी ली।
ये भी पढ़ें - Uttarakhand: भारी बारिश से उत्तरकाशी और टिहरी में जनजीवन प्रभावित; कई सड़कें बंद
