Barabanki News: फर्जी बैनामे से जमीन हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज, कोर्ट के आदेश पर देवा पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

80 वर्षीय बुजुर्ग ने लगाया पुश्तैनी जमीन के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नामांतरण कराने का आरोप

बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र में जमीन के फर्जी बैनामे और कूटरचित दस्तावेजों के मामले में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 80 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में जमीन के कथित फर्जी बैनामों और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूमि हड़पने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम सिपहिया निवासी 80 वर्षीय अब्दुल हसन ने आरोप लगाया है कि वर्ष 1978 में खरीदी गई उनकी पुश्तैनी जमीन का दाखिल-खारिज नहीं होने का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने कथित रूप से फर्जी बैनामे और इकरारनामा तैयार कर जमीन दूसरे लोगों के नाम दर्ज करा दी।

पुलिस कार्रवाई न होने पर पहुंचा न्यायालय

अब्दुल हसन का कहना है कि मामले की शिकायत उन्होंने पहले पुलिस से की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश के बाद देवा पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

ये भी पढ़ें : 
Barabanki News: गुनौली में घाघरा में समाया प्रधानमंत्री आवास, कई गांवों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

संबंधित समाचार