केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कालीशिला क्षेत्र में हृदयाघात के बाद किया गया एयरलिफ्ट, मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु

उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के एक श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के कालीशिला क्षेत्र में हृदयाघात के कारण श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया था।

देहरादून। उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के एक श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को रुद्रप्रयाग जिले के कालीशिला क्षेत्र में हृदयाघात के कारण श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दुर्गम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू कर हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गुजरात निवासी पर्वत भाई (44) कालीशिला क्षेत्र में अचानक अचेत हो गए थे। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, यूकाडा, डीडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

प्रतिकूल मौसम के बीच किया गया रेस्क्यू

कालीशिला क्षेत्र की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू टीम ने श्रद्धालु को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर की मदद से उन्हें एयरलिफ्ट कर देहरादून लाया गया और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने देर रात जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, कालीशिला जैसे दुर्गम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग और मरीज को समय पर बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन रेस्क्यू टीम के समन्वित प्रयास से यह संभव हो सका। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सतर्क है और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : 
केदारनाथ पैदल मार्ग पर मलबा आने से यात्रा बाधित, मार्ग खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस: 'फेक पोस्ट, डीपफेक वीडियो और विदेशी अकाउंट से फैलाया जा रहा भ्रम'
69 हजार शिक्षक भर्ती विवाद: मायावती के आवास पर पहुंचे अभ्यर्थी, नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया
Machail Mata Yatra 2026: 3 दिन की देरी के बाद जानें कब शुरू होगी यात्रा? प्रशासन ने तय किए नए नियम, हर दिन सिर्फ इतने श्रद्धालुओं को मिलेगी अनुमति
केदारनाथ यात्रा पर आए गुजरात के श्रद्धालु की मौत, हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू के बाद देहरादून में तोड़ा दम
मायावती का NEET पेपर लीक विवाद पर बड़ा बयान: 'राजनीति नहीं, शिक्षा सुधार पर हो फोकस'