Char Dham Yatra 2026: भारी बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, प्रशासन का बड़ा फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

उत्तराखंड में लगातार बारिश से कई यात्रा मार्ग प्रभावित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आज और कल चारधाम यात्रा पर लगाई गई रोक; मौसम सामान्य होने के बाद होगा अगला निर्णय।

चमोली/टिहरी/रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन के कारण चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मंगलवार से दो दिनों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला गढ़वाल मंडल आयुक्त की ओर से लिया गया है।

भारी बारिश और भूस्खलन के बीच दो दिन के लिए रुकी चारधाम यात्रा (1)

भूस्खलन से कई मार्ग हुए प्रभावित

गढ़वाल मंडल आयुक्त के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के चलते चारधाम यात्रा मार्ग के कई हिस्सों में भूस्खलन हुआ है, जिससे सड़कें बाधित हो गई हैं। मार्गों पर मलबा आने और आवागमन प्रभावित होने के कारण यात्रा जारी रखना सुरक्षित नहीं माना गया।

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद लिया गया निर्णय

प्रशासन ने बताया कि मौसम विभाग ने भी आगामी समय के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आज और कल चारधाम यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

भारी बारिश और भूस्खलन के बीच दो दिन के लिए रुकी चारधाम यात्रा

श्रद्धालुओं से की गई यह अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे मौसम और यात्रा मार्ग की ताजा स्थिति की जानकारी लिए बिना यात्रा पर रवाना न हों। साथ ही सभी यात्रियों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

सुरक्षित होने पर फिर शुरू होगी यात्रा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही मौसम सामान्य होगा और यात्रा मार्गों को पूरी तरह सुरक्षित घोषित कर दिया जाएगा, उसके बाद चारधाम यात्रा दोबारा शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Uttarakhand: भारी बारिश से उत्तरकाशी और टिहरी में जनजीवन प्रभावित; कई सड़कें बंद

संबंधित समाचार