Parliament Monsoon Session 2026 : बुधवार तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा-राजसभा की कार्रवाई, संसद में लाठीचार्ज पर कांग्रेस की मांग, कहा- गृह मंत्री दें जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। यह सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ और 13 अगस्त 2026 तक चलेगा तक चलेगा। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार बाधित रही। ऐसे में मंगलवार को सरकार और विपक्ष के बीच कई अहम मुद्दों पर टकराव की संभावना बनी हुई है। आज सरकार कई अहम विधेयक पेश कर सकती है, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त के बाद सत्र स्थगित किया जाएगा। LIVE BLOG: संसद के मानसून सत्र से जुड़े हर बड़े घटनाक्रम, प्रधानमंत्री के संबोधन, लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही और सभी अहम अपडेट यहां पढ़ें...

 

 

Jul 21, 2026 · 02:26 PM · Muskan Dixit
राज्यसभा की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार को आगे नहीं चल सकी। इसके बाद सभापति ने सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Jul 21, 2026 · 02:26 PM · Muskan Dixit
लोकसभा की कार्यवाही भी बुधवार सुबह 11 बजे तक स्थगित

विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही भी सुचारु रूप से नहीं चल सकी। लगातार व्यवधान के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Jul 21, 2026 · 02:26 PM · Muskan Dixit
खरगे का आरोप- सदन में विपक्ष को बोलने का अवसर नहीं मिल रहा

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि विपक्ष महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन उन्हें बोलने की अनुमति नहीं मिल रही है।

Jul 21, 2026 · 02:13 PM · Muskan Dixit
संसद में लाठीचार्ज पर कांग्रेस की मांग, गृह मंत्री से जवाब देने की अपील

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने संसद परिसर में कहा कि राहुल गांधी और विपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रश्नकाल के दौरान भी विपक्ष ने यह मामला उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें अनुमति नहीं दी गई। टैगोर ने मांग की कि केंद्रीय गृह मंत्री सदन में आकर पूरे घटनाक्रम पर जवाब दें।

Jul 21, 2026 · 02:11 PM · Muskan Dixit
जंतर-मंतर की घटना पर ओवैसी का हमला, बोले- सरकार की बड़ी विफलता

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ कथित मारपीट और बदसलूकी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा व्यवहार पूरी तरह गलत है और इसे सरकार की बड़ी नाकामी बताया। ओवैसी ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है।

Jul 21, 2026 · 02:10 PM · Muskan Dixit
अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई, मंत्री पर नहीं

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने छात्रों के प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन संबंधित मंत्री के खिलाफ कोई कदम नहीं उठा रही। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार को कुछ राज खुलने का डर है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र में इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।

MUSKAN  (23)

Jul 21, 2026 · 01:21 PM · Muskan Dixit
नई दिल्ली: संसद में संजय सिंह को रोकने पर भड़के AAP सांसद, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए जोरदार नारे
Jul 21, 2026 · 01:15 PM · Muskan Dixit
राहुल गांधी बोले- छात्रों पर कार्रवाई पर प्रधानमंत्री माफी मांगें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन और उस पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले दिन जो घटनाएं हुईं, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक माफी नहीं मांगी है।

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में कथित खामियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनके अनुसार, पूरे देश को पता है कि शिक्षा और टेस्टिंग सिस्टम गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं। राहुल गांधी ने मांग की कि प्रधानमंत्री छात्रों से माफी मांगें और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग की घटनाएं बंद हों।

Jul 21, 2026 · 12:42 PM · Muskan Dixit
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित

विपक्षी दलों के जोरदार हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा की।

Jul 21, 2026 · 12:42 PM · Muskan Dixit
राज्यसभा भी 2 बजे तक नहीं चलेगी

विपक्ष के लगातार विरोध और नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन में विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा किया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज