सीएम विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट तय, प्रमोशन के लिए खास तैयारियां तेज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की अभिनेता के रूप में आखिरी फिल्म मानी जा रही ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म निर्माता कंपनी केवीएन प्रोडक्शंस ने मंगलवार को इसका नया प्रचार पोस्टर जारी किया और बताया कि यह बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से दो दिन पहले जारी किए गए पोस्टर में विजय कंधे पर बंदूक रखे एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर जारी करते हुए निर्माण कंपनी ने लिखा कि दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है और फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए तैयार है।

विजय निभाएंगे वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका

एच. विनोद के निर्देशन में बनी ‘जन नायकन’ में विजय ‘थलपति वेत्री कोंडन’ नाम के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में एक्शन के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों और संघर्ष की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। इसमें बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, ममिता बैजू और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण वेंकट के. नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

फिल्म में दिखेगा राजनीतिक कनेक्शन

फिल्म के आधिकारिक शीर्षक में विजय को ‘तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय’ के रूप में पेश किया गया है। निर्माण कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “दो दिन में टीवीके का दबदबा। थलपति वेत्री कोंडन आ रहे हैं।” गौरतलब है कि ‘टीवीके’ यानी तमिलगा वेत्री कषगम वह राजनीतिक दल है जिसकी स्थापना विजय ने करीब दो साल पहले की थी। विजय के राजनीति में सक्रिय होने के बाद ‘जन नायकन’ को उनकी आखिरी अभिनय फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है।

निर्देशक ने बताया खास संदेश वाली फिल्म

निर्देशक एच. विनोद के अनुसार, यह फिल्म सिर्फ विजय के प्रशंसकों को ध्यान में रखकर नहीं बनाई गई है, बल्कि इसमें लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर भी फोकस किया गया है। उन्होंने फिल्म के अंतिम दृश्य को “मुख्यमंत्री विजय की पहली फिल्म का भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण” बताया है। फिल्म को लेकर विजय के प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें : 
Delhi Protest: छात्र आंदोलन पर बॉलीवुड की चुप्पी पर भड़का ये एक्टर, कहा- समर्थन करना जरूरी

संबंधित समाचार