Bareilly News : जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचा ऑटो चालक
छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बरेली के एक ऑटो चालक ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा है।
बरेली, अमृत विचार। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सीबीगंज के जौहरपुर निवासी ऑटो चालक सचिन यादव कलेक्ट्रेट पहुंचा। पोस्टर लेकर उसने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग उठाई।
सचिन ने कहा कि वह घटना के समय जंतर-मंतर पर था और उसने छात्रों पर हुई कार्रवाई अपनी आंखों से देखी। लाठीचार्ज में घायल एक छात्र को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। कहा कि उसके परिवार के किसी सदस्य ने संबंधित परीक्षा नहीं दी लेकिन वह इंसानियत के नाते छात्रों के समर्थन में खड़ा हुआ है।
