Hardoi News: बिलग्राम में शादी के 25 साल बाद पति छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, 30 हजार नकद और जेवर ले जाने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बिलग्राम/हरदोई, अमृत विचार। हरदोई के बिलग्राम क्षेत्र से एक विवाहित महिला के कथित रूप से अपने प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति ने पड़ोस के एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और घर से नकदी व जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सुबह परिवार खुद को घर में बंद मिला

पीड़ित पति के अनुसार उसकी शादी को करीब 25 वर्ष हो चुके हैं। आरोप है कि 15 जुलाई की रात जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी उसकी पत्नी घर के मुख्य दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगाकर चली गई। सुबह नींद खुलने पर परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर बंद मिले। बाद में पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया।

30 हजार रुपये और जेवर ले जाने का आरोप

पति का आरोप है कि घर की जांच करने पर करीब 30 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। उसने पड़ोस के एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसकी गृहस्थी उजाड़ने का आरोप लगाया है।

मोबाइल पर लंबे समय से था संपर्क

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी युवक का महिला से लंबे समय से मोबाइल पर संपर्क था। कई बार समझाने के बावजूद दोनों के बीच बातचीत बंद नहीं हुई। पति का दावा है कि आरोपी युवक ही उसकी पत्नी को अपने साथ लेकर फरार हुआ है।

पुलिस कर रही तलाश

बिलग्राम कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। नामजद आरोपी और महिला की तलाश की जा रही है। मामले की जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार