मुरादाबाद में 93 हेक्टेयर सरकारी जमीन कब्जामुक्त, डीएम का सख्त संदेश- सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

कल्याणपुर एहतमाली गांव में बड़ी कार्रवाई, रिकॉर्ड संशोधित कर हटाए गए 101 लोगों के नाम; प्रशासन ने पूरे जिले में अभियान के दिए संकेत

जिले में सरकारी और सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल्याणपुर एहतमाली गांव में करीब 93 हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त करा लिया। कार्रवाई के बाद अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया।

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले के कल्याणपुर एहतमाली गांव में सार्वजनिक उपयोग की लगभग 93 हेक्टेयर भूमि पर किए अवैध कब्जे को जिला प्रशासन ने हटवाकर बड़ी कारवाई की है। इसके अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि जिला प्रशासन ने कल्याणपुर एहतमाली गांव में लगभग 93 हेक्टेयर भूमि पर किए गए अवैध कब्जा को खाली कराया गया।

.01

इस भूमि पर रिकॉर्ड में चकबंदी की धारा 9 के अन्तर्गत इसमें 101 लोगों का नाम इंद्राज में दर्ज था। उसे हटाकर उसके मूल श्रेणी 77 या 132 के रूप में करा दिया गया है। जिलाधिकारी डा. राजेंद्र पैंसिया ने कहा कि  सार्वजनिक उपयोग की भूमि चाहे वह खेत, खलिहान, रेत, तालाब में दर्ज है या किसी अन्य सरकारी भूमि पर यदि जिले में किसी भी जगह अवैध कब्जा किया गया है उस पर प्रशासन कड़ी कारवाई करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि  सार्वजनिक उपयोग की भूमि या सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

संबंधित समाचार