राम मंदिर चढ़ावा विवाद : सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने हाईकोर्ट की निगरानी में जांच की मांग, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सपा सांसद ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही; 2027 चुनाव को लेकर भी किया दावा

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के संरक्षक होने के नाते इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी भाजपा की है।

अमृत विचार डेस्क, लखनऊ। प्रभु श्रीराम की नगर अयोध्या से  समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में गठित टीम से कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

अवधेश प्रसाद ने एक न्यूज एजेंसी से बता करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहले ही इस मामले के सभी पहलुओं को उठा चुके हैं और उन्होंने हाईकोर्ट की देखरेख में जांच टीम गठित करने की मांग की थी। उनका आरोप है कि राम मंदिर में चढ़ावे के कथित घोटाले में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है, इसलिए इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा पर है, क्योंकि वही इसके संरक्षक हैं।

कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की गई

उन्होंने कहा कि इस मामले में कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की गई है। अब यह केवल उत्तर प्रदेश का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और धीरे-धीरे अंतरराष्ट्रीय महत्व का विषय बनता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित टीम से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

सपा सांसद ने कहा कि दोषियों को चाहे जितना बचाने की कोशिश की जाए, लेकिन यह मामला भगवान श्रीराम के दरबार से जुड़ा है और अंततः उन्हें न्याय मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा और अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीडीए सरकार बनने पर प्रदेश की दिशा बदलेगी।

भाजपा पर लगाए ये आरोप

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के संरक्षक होने के नाते इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी भाजपा की है। उनका दावा था कि मामले में कोई बाहरी व्यक्ति शामिल नहीं है, बल्कि कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निष्पक्ष जांच नहीं कराई जा रही और पूरे मामले की हाईकोर्ट की निगरानी या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित टीम से जांच होनी चाहिए।

सपा नेता आशुतोष वर्मा ने चंपत राय और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

 समाजवादी पार्टी के नेता आशुतोष वर्मा ने अयोध्या राम मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले को लेकर केंद्र सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने 7 जून 2026 को यह मुद्दा उठाया था, लेकिन कथित अनियमितताएं इससे पहले से हो रही थीं। आशुतोष वर्मा ने दावा किया कि वर्ष 2021 में जमीन खरीद मामले में भी चंपत राय का नाम सामने आया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट के महासचिव होने के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही और सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार बड़ी मछलियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

संबंधित समाचार