Barabanki News: तनुज पुनिया बोले- सामाजिक न्याय और आरक्षण के जनक थे शाहू जी महाराज
मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित पटेल सेवा संस्थान में शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज फाउंडेशन द्वारा उनकी जयंती मनाई गई। सांसद तनुज पुनिया ने शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि वे महान समाज सुधारक, दूरदर्शी शासक तथा सामाजिक न्याय और आरक्षण के जनक थे।
बाराबंकी, अमृत विचार। मुंशी रघुनन्दन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित पटेल सेवा संस्थान में शुक्रवार को छत्रपति शाहू जी महाराज फाउंडेशन द्वारा उनकी जयंती मनाई गई। सांसद तनुज पुनिया ने शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और कहा कि वे महान समाज सुधारक, दूरदर्शी शासक तथा सामाजिक न्याय और आरक्षण के जनक थे।
उन्होंने बताया कि शाहू जी महाराज ने 26 जुलाई 1902 को कोल्हापुर प्रशासन में पिछड़े और वंचित वर्गों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया तथा डॉ. बी.आर. अंबेडकर की शिक्षा और उनके समाचार पत्र मूकनायक के लिए आर्थिक सहयोग दिया। सांसद ने कहा कि उन्होंने देवदासी, सती और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध भी कड़े कानून बनाए।
उन्होंने कहा कि समाज सुधार के प्रति उनके योगदान के लिए 1919 में कानपुर की कुर्मी क्षत्रिय सभा ने उन्हें 'राजर्षि' की उपाधि से सम्मानित किया था। इस अवसर पर राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, के.सी. श्रीवास्तव, तरुण चावला और आलोक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
