Rampur News : संदिग्ध परिस्थितियों में सेल्समैन की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बिलासपुर अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक सेल्समैन युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

कानपुर जनपद के थाना महाराजपुर क्षेत्र के गांव सिरसोल खत्रीनखेड़ा निवासी सतेंद्र कुमार पुत्र संतोष कुमार नगर के मुहल्ला आनंदनगर में किराए के मकान में रहता था। साथ ही वह किसी प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का कार्य करता था। पुलिस के अनुसार बीते बुधवार की रात तबियत खराब हुई थी। जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के पश्चात ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं आई है, अगर कोई तहरीर आती है। जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार