Kanpur News : हैलेट हॉस्पिटल में बिजली के पैनल में लगी आग, ENT और रेडियोलॉजी विभाग का काम ठप

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

शहर के हैलेट हॉस्पिटल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ENT और रेडियोलॉजी विभाग के पास स्थित बिजली के पैनल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कानपुर। शहर के हैलेट हॉस्पिटल में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ENT और रेडियोलॉजी विभाग के पास स्थित बिजली के पैनल में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अस्पताल में मौजूद मरीजों और तीमारदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। उनकी सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के कारण ENT और रेडियोलॉजी विभाग का काम अस्थायी रूप से ठप हो गया, जिससे जांच और उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर बिजली के पैनल में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और आवश्यक सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अब स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट बोलिए! ऐशबाग रेलवे स्टेशन का बदला लुक, सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक