Bareilly News : बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए 90 ने कराई काउंसलिंग

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

20 जुलाई निर्धारित की अगली काउंसलिंग की तिथि

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर की पहली काउंसलिंग बुधवार को की गई। 133 सीटों के सापेक्ष 90 छात्रों ने काउंसलिंग कराकर अपना शुल्क जमा किया।

कृषि संकायाध्यक्ष प्रो. उपेंद्र कुमार के मुताबिक आरक्षित वर्ग विशेष रूप से अन्य पिछड़ा वर्ग की 21 सीट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की 22 सीटें छात्र-छात्राओं के नहीं पहुंचने से खाली रह गईं। दूसरी काउंसलिंग 20 जुलाई को निर्धारित की गई है। इसके लिए छात्र-छात्राओं को अलग से सूचना भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिन छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराकर शुल्क जमा किया उनका दीक्षारंभ कार्यक्रम 25 जुलाई से शुरू होगा। प्रो. उपेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर की क्लासेज 27 जुलाई से शुरू होंगी। वहीं तीसरे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की क्लासेज 21 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। एमएससी एग्रीकल्चर और एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स के छात्रों की काउंसलिंग 21 जुलाई को निर्धारित की गई है। जिसके लिए उन्हें ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी गई है।

संबंधित समाचार