Bahraich News: ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत, जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम से शिक्षा का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बालक-बालिका को गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्कूल चलो अभियान’ (द्वितीय चरण) के तहत बुधवार को बहराइच में जन-जागरूकता रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व, शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति का संदेश दिया गया।

विकास भवन से निकली जागरूकता रैली

कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन परिसर से हुआ। यहां से छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिक्षा के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्थान ऑडिटोरियम पहुंची।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया शिक्षा का संदेश

उत्थान ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों ने आकर्षक और प्रेरणादायी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा का महत्व, प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

3

‘कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों और अतिथियों ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे। अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराकर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है और ‘स्कूल चलो अभियान’ इस दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है।

400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी वीरेश वर्मा, जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और करीब 400 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का समापन जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

अब स्टेशन नहीं, एयरपोर्ट बोलिए! ऐशबाग रेलवे स्टेशन का बदला लुक, सुविधाएं देख रह जाएंगे दंग
Balrampur News: मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय में शुरू होंगे 25 पीजी कोर्स, छात्रों को घर पर ही मिलेगी उच्च शिक्षा
Balrampur News: शिक्षक महासंघ ने सांसद को सौंपा ज्ञापन, पुरानी पेंशन बहाली और टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग
Balrampur News : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- राम मंदिर ट्रस्ट में 'कलाकारी' गौ-रक्षा के नाम पर सिर्फ ढोंग
Kanpur News : गहरे पानी में स्नान न करें.. खतरे के निशान के करीब गंगा का जलस्तर, परमट, अटल समेत कई घाटों पर लगे चेतावनी संकेतक