Stock market closed : शेयर बाजारों में लौटी तेजी, 130 अंक चढ़ा सेंसेक्स; जानिए निफ्टी का हाल  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी लौट आयी और बीएसई का सेंसेक्स 130.49 अंक (0.17 प्रतिशत) चढ़कर 77,185.43 अंक पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 26.45 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की बढ़त में 24,078.50 अंक पर बंद हुआ। वृहत बाजार में भी तेजी देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.27 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.67 प्रतिशत ऊपर रहा। 

बैंकिंग, वित्त, तेल एवं गैस, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, फार्मा, स्वास्थ्य और रसायन सेक्टरों में तेजी रही। धातु, आईटी, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी समूहों के सूचकांक लुढ़क गये। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 18 से शेयर हरे निशान में रहे। इटरनल का शेयर तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। 

भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडिगो, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए। एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट्स रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी के शेयरों में भी तेजी रही। पावरग्रिड, एलएंडटी, टाटा स्टील, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयर एक से पौने दो फीसदी तक टूट गये। बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनीलिवर, भारती एयरटेल, टीसीएस, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी लाल निशान में रहे। 

ये भी पढ़ें : 
Stock market closed : पश्चिम एशिया में तनाव से शेयर बाजार में कोहराम, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-ंनिफ्टी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज