Stock Market Today : लिवाली से चमके बाजार, विदेशी पूजी के दम पर कारोबार में उछले सेंसेक्स-निफ्टी
मुंबई। विदेशी संस्थागत निवेशकों की लिवाली के समर्थन से पिछले कारोबारी सत्र में आई भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 495.86 अंक चढ़कर 76,998.54 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 148.70 अंक की बढ़त के साथ 24,025 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, सन फार्मा, भारती एयरटेल, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। वहीं, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।
दूसरी ओर, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.83 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 1,962.80 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बुधवार को 2.15 प्रतिशत और निफ्टी 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
ये भी पढ़ें :
Stock Market Today : पश्चिम एशिया तनाव बढ़ने से कारोबार को नुकसान, सेंसेक्स 625 अंक लुढ़का; जानिए निफ्टी का हाल
