25 अगस्त का इतिहास: आज ही के दिन तुगलक की ताजपोशी से लेकर नील आर्मस्ट्रांग के निधन तक, जानें प्रमुख घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 अगस्त की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं और प्रसिद्ध व्यक्तित्वों से जुड़ी है। इस दिन जहां सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई, वहीं अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन भी इसी तारीख को हुआ। जानिए 25 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।
25 अगस्त की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1351 - सुल्तान फिरोजशाह तुगलक तृतीय की ताजपोशी हुई।
1916 - टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया।
1940 - लिथुआनिया, लातविया और एस्तोनिया सोवियत संघ में शामिल हुए।
1952 - तमिलनाडु के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता विजयकांत का जन्म हुआ।
1957 - भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता।
1963 - सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टालिन के 16 विरोधियों को फांसी दी गई।
1972 - प्रसिद्ध साहित्यकार और राष्ट्रसेवी हरिभाऊ उपाध्याय का निधन हुआ।
1975 - भारत पोलो विश्व विजेता बना।
1977 - सर एडमंड हिलेरी का सागर से हिमालय अभियान हल्दिया बंदरगाह से शुरू हुआ।
1980 - जिम्बाब्वे संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1991 - बेलारूस ने सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्रता की घोषणा की।
1994 - भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्म हुआ।
1997 - मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति नियुक्त हुईं।
2001 - लंदन में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेन वार्न टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 विकेट लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बने।
2003 - मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया और मुंबा देवी मंदिर के पास हुए कार बम विस्फोटों में 50 से अधिक लोगों की मौत हुई और 150 से ज्यादा लोग घायल हुए।
2008 - मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2008-09 के लिए सरकारी स्कूलों के सभी छात्रों का बीमा कराने का अनुरोधन किया।
2011 - श्रीलंका सरकार ने देश में लागू आपातकाल को करीब 30 वर्ष बाद समाप्त कर दिया।
2012 - चांद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का निधन हुआ।
2018 - भारत के शॉटपुट एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने जकार्ता एशियाई खेलों में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
