Lucknow Murder : बहन की हत्या पर भावुक हुईं प्रज्ञा मिश्रा, कहा- साइको था दिव्या का पति मानस, सोशल मीडिया पर शेयरकी वारदात की पूरी स्टोरी

Amrit Vichar Network
On

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में बहन प्रज्ञा ने पति मानस वाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर में ICICI बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर दिव्या मिश्रा की हत्या के मामले में पारिवारिक विवाद को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। दिव्या की बहन प्रज्ञा मिश्रा ने अपने जीजा मानस वाजपेयी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे साइको बताया है। प्रज्ञा के मुताबिक, दिव्या और मानस के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था और दोनों अलग रह रहे थे। दिव्या ने तलाक के लिए कोर्ट में मामला भी दाखिल कर रखा था।

प्रज्ञा का आरोप है कि गुरुवार को दिव्या रोज की तरह सुबह करीब नौ बजे गोमतीनगर स्थित बैंक पहुंची थी। बैंक का काम निपटाने के बाद वह अपने एक सहकर्मी के साथ चेक आदि कलेक्ट करने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान मानस कथित तौर पर हथियार लेकर ऑटो से उसकी रेकी कर रहा था।

36

बैंक के गेट पर पति ने किया हमला, बहन का आरोप

प्रज्ञा मिश्रा ने आरोप लगाया कि दिव्या के बैंक लौटने पर मानस ने बैंक के गेट के पास उस पर गोली चला दी। इसके बाद उसने रिवॉल्वर की बट से दिव्या के चेहरे और सिर पर कई वार किए। प्रज्ञा के मुताबिक, इसके बाद मानस ने दूसरी रिवॉल्वर निकालकर भी फायर किया। हमले के बाद आसपास मौजूद लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग गए। प्रज्ञा ने कहा कि दिव्या के माथे पर गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। बहन ने भावुक होते हुए कहा कि दिव्या का इस तरह चले जाना परिवार के लिए यकीन कर पाना मुश्किल है।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

परिजनों के मुताबिक, दिव्या और मानस के बीच करीब एक साल से विवाद चल रहा था। दोनों अलग रह रहे थे और दिव्या ने तलाक के लिए अदालत में केस दाखिल कर रखा था। परिवार का आरोप है कि वैवाहिक विवाद के चलते दिव्या लगातार मानसिक दबाव में थी।

WhatsApp स्टेटस के बाद घर पहुंचा मानस

दिव्या की हत्या के बाद मानस ने कथित तौर पर WhatsApp स्टेटस लगाया, जिसमें उसने पत्नी की हत्या करने की बात लिखी और इसके बाद अपनी बहन तथा खुद को मारने की बात कही। इसके बाद वह हुसड़िया चौराहे के पास स्थित अपने घर पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, वहां उसने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने मौके से तीन पिस्टल बरामद किए जाने की बात कही है। अब जांच का एक अहम बिंदु यह भी है कि मानस के पास हथियार कहां से आए और उसके पास कुल कितने हथियार थे। पुलिस इस पूरे मामले में हथियारों के स्रोत और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें:- Lucknow Murder : Today I killed my wife... whatsApp Status बना मानस की खूनी खेल का सुराग! जांच में जुटी पुलिस

Lucknow Crime News : गोमतीनगर में दिनदहाड़े डबल मर्डर, पत्नी और बहन को मारी गोली; आरोपी ने खुद को भी शूट किया

 

संबंधित समाचार