Shahjahanpur News : गौतम मौर्य हत्याकांड के आरोपी समीर और उसके चाचा के मकान पर चला बुलडोजर 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

31 जुलाई को साईकिल मिस्त्री समीर की चाकुओं से गोदकर कर दी गई थी हत्या 

शाहजहांपुर में 31 जुलाई को साईकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। एक इंस्टाग्राम स्टोरी से विवाद उपजा, जो बाद में खूनी संघर्ष पर जाकर थमा। मुख्य आरोपी समीर ने गौतम पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। 

अमृत विचार : शाहजहांपुर के गौतम मौर्य हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के घर पर गुरुवार को बुलडोजर चल गया। कांट नगर पंचायत प्रशासन ने अवैध निर्माण बताते हुए हत्यारोपी समीर और उसके चाचा का मकान ध्वस्त कर दिया। एसडीएम सदर प्रभात राय की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। 

शाहजहांपुर में 31 जुलाई को साईकिल मिस्त्री गौतम मौर्य की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। एक इंस्टाग्राम स्टोरी से विवाद उपजा, जो बाद में खूनी संघर्ष पर जाकर थमा। मुख्य आरोपी समीर ने गौतम पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। 

कमलनैनपुर गांव के थे गौतम 

गौतम मौर्य प्रहलादपुर कमलनैनपुर गांव के रहने वाले थे। अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनकी हत्या ने इलाके में तनाव की स्थिति पैदा कर दी थी। आक्रोशित भीड़ सड़क पर आ गई थी। पीड़ित परिवार आरोपियों के एनकाउंटर और मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग उठा रही थी। 

जेल में बंद 5 आरोपी 

गौतम हत्याकांड में आरोपी समीर, उसके पिता लियाकत, भाई तदीम, एक दोस्त और अवनीश समेत पांच लोग जेल में बंद है। अवनीश पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। समीर कांट कस्बे का रहने वाला है। गुरुवार को स्थानीय प्रशासन ने जांच के बाद उसके मकान को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान मुहल्ले में सन्नाटा छाया रहा। 

बिना नक्शा बना था मकान 

गौतम की हत्या के बाद स्थानीय प्रशासन ने समीर के मकान की जांच की थी। नोटिस जारी किया था। प्रशासन के मुताबिक नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रशासन का तर्क है कि निर्माण मानकों के विपरीत था। मानचित्र भी पास नहीं था। अपना पक्ष रखने के लिए पर्याप्त समय दिया गया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो कार्रवाई की गई। 

 

इसे भी पढ़ें : बरेली में पढ़ने निकली छात्रा, न तो स्कूल पहुंची और न वापस लौटी घर, तलाश में जुटी पुलिस 

संबंधित समाचार