Kanpur News: सचेंडी में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, धुएं का गुबार देख मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं। आग के कारणों और नुकसान का अभी पता नहीं चल सका है।

कानपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सचेंडी थाना क्षेत्र में चकरपुर मंडी से करीब आधा किलोमीटर पहले स्थित ऑडिटोरियल बिल्डिंग में गद्दा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई देने से मौके पर हड़कंप मच गया।

शाम करीब 5:15 बजे लगी आग

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग करीब शाम 5:15 बजे लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही सचेंडी पुलिस मौके पर पहुंची।

दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

आग की सूचना पर फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और दमकल कर्मी राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों की ओर से आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद नुकसान का आकलन किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़े : 
20 दिन में 20 रुपये किलो बढ़े दाम: चीनी के बढ़ते बेतहाशा दामों पर केंद्र का एक्शन, 1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

संबंधित समाचार