पाकिंस्तानी पिच पर मैच खेलेगी भारतीय टीम? डिमेरिट पॉइंट हटने से उठे सवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

ICC ने पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट पॉइंट हटा दिया है। अब सवाल है कि क्या भविष्य में टीम इंडिया को इस मैदान पर मुकाबला खेलना पड़ सकता है और इसका भारत-पाक क्रिकेट पर क्या असर होगा?

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पाकिस्तान के लाहौर स्थित गद्दाफी स्टेडियम की पिच को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जून में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मैच के बाद पिच को मिली ‘असंतोषजनक’ रेटिंग के तहत दिया गया डिमेरिट पॉइंट ICC ने अपील के बाद हटा दिया है। इसका असर भारत समेत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के आगामी मुकाबलों की मेजबानी करने वाले वेन्यू की रेटिंग पर भी पड़ेगा।

गद्दाफी स्टेडियम के खाते में अब शून्य डिमेरिट पॉइंट

चार जून को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे पुरुष वनडे के बाद गद्दाफी स्टेडियम की पिच को ‘असंतोषजनक’ रेटिंग मिली थी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की अपील पर ICC अपील पैनल ने मैच फुटेज, मैच रेफरी की रिपोर्ट और कप्तानों की आधिकारिक टिप्पणियों की समीक्षा की। पैनल ने माना कि पिच में अत्यधिक असमानता या असामान्य स्पिन देखने को नहीं मिली। इसके बाद गद्दाफी स्टेडियम का डिमेरिट पॉइंट हटा दिया गया। अब इस मैदान के खाते में शून्य डिमेरिट पॉइंट हैं।

भारत के लिए क्यों अहम है ICC का यह फैसला?

ICC की पिच रेटिंग और डिमेरिट पॉइंट की व्यवस्था का असर सभी अंतरराष्ट्रीय टीमों के मैच वेन्यू पर पड़ता है। भारत को भी भविष्य में पाकिस्तान के मैदानों पर खेलने की स्थिति बनने पर इन पिचों की स्थिति और ICC की रेटिंग पर नजर रखनी होगी। ऐसे में गद्दाफी स्टेडियम को डिमेरिट पॉइंट से राहत मिलना क्रिकेट के नजरिए से अहम माना जा रहा है।

कनाडा के मैदान पर तीन डिमेरिट पॉइंट बरकरार

ICC ने टोरंटो के किंग सिटी स्थित मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड से जुड़े दो मामलों पर भी फैसला सुनाया। आठ जून को अमेरिका और नीदरलैंड के बीच मैच के लिए मिली ‘असंतोषजनक’ रेटिंग का डिमेरिट पॉइंट हटा दिया गया।

हालांकि, 16 जून को कनाडा और नीदरलैंड के बीच मैच के लिए दी गई ‘अनफिट’ रेटिंग के तहत लगाए गए तीन डिमेरिट पॉइंट बरकरार रहेंगे। अपील पैनल ने माना कि उस मैच में पिच की स्थिति खतरनाक थी। फैसले के बाद गद्दाफी स्टेडियम के खाते में शून्य, जबकि मेपल लीफ क्रिकेट ग्राउंड के खाते में तीन डिमेरिट पॉइंट बने हुए हैं।

ये भी पढ़े : 
Rishabh Pant : टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बने बल्लेबाज

 

 

संबंधित समाचार