Pilibhit News : धमकियों से घबराकर युवक ने की थी आत्महत्या, लड़की के घरवालों पर एफआईआर
मृतक के पिता की तहरीर पर बरखेड़ा पुलिस ने लड़की पक्ष के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
बरखेड़ा के भैंसहा ग्वालपुर गांव के कपिल वर्मा बीएससी के छात्र थे। गांव की एक युवती के साथ कथित रूप से उनका प्रेम-प्रसंग था। उनके पिता का आरोप है कि युवती के घरवालों ने बेटे को धमकाया था। इसी घबराहट में उसने जान दे दी।
अमृत विचार : पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव की एक युवती के परिवार के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। युवक के पिता का आरोप है कि युवती के घरवालों ने बेटे को धमकाया था। इसी डर में उसने जान गंवा दी।
घटनाक्रम बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर गांव का है। रामस्वरूप के 23 साल के बेटे कपिल ने 31 जुलाई की रात आत्महत्या कर ली थी। रामस्वरूप ने अपनी तहरीर में कहा कि कपिल की गांव की एक युवती के साथ पहचान हो गई थी। दोनों फोन पर बातचीत करते थे।
युवती के घरवालों को जब इसकी खबर लगी तो उन्होंने उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की थी। उसे धमकाया था। आरोप है कि 28 जुलाई की शाम को युवती के पिता ने मुझे भी भी फोन करके धमकी थी। ये कहते हुए कि अगर उनके बेटे ने मेरी बेटी से बातचीत करना बंद नहीं किया तो अंजाम बुरा होगा।
इसी से आहत होकर 31 जुलाई को पुत्र चला गया और आत्महत्या कर ली। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बीएससी के छात्र थे कपिल
कपिल वर्मा बीएससी के छात्र थे। उनकी मौत से परिवार वाले टूट गए। जवान पुत्र की मौत से घर में मातम पसरा है। किसी को भी ऐसी उम्मीद नहीं थी कि कपिल इस तरह का कदम उठा लेंगे। बहरहाल, पिता की शिकायत पर पुलिस ने युवती के परिजनों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इसे भी पढ़ें-बरेली में यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया वरिष्ठ सहायक
