Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली में तिरंगा यात्रा निकली। गाड़ियों पर सवार अफसरों के हाथ में तिरंगा झंडा था। गाड़ियां भी तीन रंगों के साथ बड़ी खूबसूरती के साथ सजाई गई थीं।

अमृत विचार : रुहेलखंड की धरती पर हर घर तिरंगा लहराने लगा है। आजादी के मतवालों की वीर गाथाएं आम हैं। तिरंगा यात्राएं नागरिकों में उमंग भर रही हैं। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बरेली शहर जैसे तिरंगे की आगोश में समा गया। कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकली, जिसने हर किसी का मन मोह लिया। गाड़ियों पर अफसर सवार थे। एडीजी, कमिश्नर, डीएम, एसएसपी, सीडीओ से लेकर नगरायुक्त तक...। हाथों में तिरंग लिए अफसरों ने शहरवासियों में स्वतंत्रता दिवस का जोश भरा। 

 

तिरंगा यात्रा में गाड़ी पर सवार एडीजी रमित शर्मा और कमिश्नर शंभू कुमार। दोनों अफसरों के हाथों में तिरंगा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जश्न का नजारा।

Bareilly Tringa Yatra News
बरेली की तिरंगा यात्रा में शामिल एडीजी रमित शर्मा और कमिश्नर शंभू कुमार।

 

बरेली में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। दिनभर आजादी के परवानों गाथाएं गूंजती रहीं। उनके बलिदान को नमन किया जाता रहा। स्कूल-कॉलेजों में गोष्ठियां हुईं। विभाजन की विभीषिका पर भी चर्चाएं हुईं। दिनभर देशभक्ति का नजारा बना रहा। स्वतंत्रता और भारत की सुरक्षा को लेकर नागरिक कर्तव्य भी याद किए गए। 

Tiranga Yatra Bareilly News Today
बरेली में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्या।

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर
Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 
Barabanki News : CM योगी के हमशक्ल ‘योगी सेवक’ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक के साथ उमड़ा हुजूम; सियासत भी गरमाई
Gonda News : 1947 के दर्द को किया याद, गोंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस; शहीदों को नमन