स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर

Amrit Vichar Network
On

राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने डिजिटल भुगतान, इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का किया उल्लेख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि वैश्विक युद्ध और अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भुगतान और आधुनिक बुनियादी ढांचे को देश की प्रगति का आधार बताया।

नई दिल्ली, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत की आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल व भौतिक बुनियादी ढांचे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में युद्ध और अस्थिरता के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है।

राष्ट्रपति ने कहा कि आर्थिक अनुमानों के अनुसार भारत की विकास दर विश्व की औसत विकास दर से दोगुने से अधिक रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान ने देश की आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा की नींव को मजबूत किया है।

‘वैश्विक अस्थिरता के बीच भी तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था’

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विश्व के अनेक क्षेत्रों में युद्ध और अस्थिरता का असर सभी देशों पर पड़ रहा है। ऐसी परिस्थितियों में भी भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक आत्मबल पर आधारित विकास अधिक गतिशील और स्थायी होता है। राष्ट्रपति ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के लिए हाल के समय में कई देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों का भी उल्लेख किया।

ग्लोबल साउथ में भारत की बढ़ी भूमिका

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत ग्लोबल साउथ के देशों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने देश की आर्थिक क्षमता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

गांव की दुकानों से रेहड़ी-पटरी तक डिजिटल भुगतान

राष्ट्रपति मुर्मू ने देश में तेजी से हो रहे डिजिटल विकास का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों की छोटी-छोटी दुकानों और रेहड़ी-पटरी पर भी डिजिटल भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में होने वाले रियल टाइम डिजिटल लेनदेन में आधे से अधिक भारत में हो रहे हैं। राष्ट्रपति ने इसे देशवासियों और सरकार के मिलकर डिजिटल क्रांति का उदाहरण प्रस्तुत करने के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार ने जनकल्याणकारी सुविधाओं को पारदर्शी तरीके से लोगों तक पहुंचाया है।

हाईवे, रेलवे और हवाई मार्गों का तेजी से विस्तार

राष्ट्रपति ने देश के भौतिक बुनियादी ढांचे में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि राजमार्गों, जलमार्गों, रेल मार्गों और हवाई मार्गों के रूप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। राष्ट्रपति के मुताबिक, मजबूत बुनियादी ढांचे से नए उद्यमों के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं, रोजगार का सृजन हो रहा है और निवेशकों का भरोसा भी बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें:-UP Promotion : यूपी में 332 नायब तहसीलदारों का प्रमोशन, अब संभालेंगे तहसीलदार की कुर्सी; जानें कितना होगा नया वेतन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर
Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 
Barabanki News : CM योगी के हमशक्ल ‘योगी सेवक’ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक के साथ उमड़ा हुजूम; सियासत भी गरमाई
Gonda News : 1947 के दर्द को किया याद, गोंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस; शहीदों को नमन