Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Ateeq Khan
On

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बरनाई केशरपुर से कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करने निकला था। यात्रा शाहजहांपुर के खुटार पहुंची। यहां गोला बाईपास रोड पर मुहरेना के पास एक वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। बताते हैं कि हादसा इतना भयानक था कि एक कांवड़िए-दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीन अन्य साथी घायल हो गए हैं। 

अमृत विचार : बरेली से कांवड़ यात्रा लेकर लखीमपुर खीरी जनपद के गोला गोकर्णनाथ जा रहे 40 कांवड़ियों के एक जत्थे का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट हो गया। इसमें दीपक नाम के एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। आक्रोशित कांवड़ियों ने गोला बाईपास जाम कर दिया। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा है। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कांवड़ियों को शांत करने में जुटी है। 

बरेली के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के बरनाई केशरपुर से कांवड़ियों का जत्था गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करने निकला था। यात्रा शाहजहांपुर के खुटार पहुंची। यहां गोला बाईपास रोड पर मुहरेना के पास एक वाहन ने कांवड़ियों को टक्कर मार दी। बताते हैं कि हादसा इतना भयानक था कि एक कांवड़िए-दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। उनके तीन अन्य साथी घायल हो गए हैं। 

दुर्घटना से अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क जाम कर दी। रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची। पहले तो घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद कांवड़ियों को शांत करने का प्रयास शुरू हुआ। हालांकि कांवड़ियों का आक्रोश नहीं थमा और वह जाम लगाए बैठे रहे। घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shahjahanpur News : बरेली के कांवड़ियों का शाहजहांपुर में एक्सीडेंट, एक की मौत-तीन घायल
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा संदेश : युद्ध और अस्थिरता के बीच भी सबसे तेज बढ़ रहा भारत, डिजिटल क्रांति से बदली तस्वीर
Bareilly News : बरेली में अफसरों ने तिरंगा यात्रा के जरिये शहरवासियों में भरा स्वतंत्रता दिवस का जोश 
Barabanki News : CM योगी के हमशक्ल ‘योगी सेवक’ की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, ट्रैक्टर-बाइक के साथ उमड़ा हुजूम; सियासत भी गरमाई
Gonda News : 1947 के दर्द को किया याद, गोंडा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकला मौन जुलूस; शहीदों को नमन