Pilibhit News : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पीलीभीत की माला कॉलोनी में 16 वर्षीय गुंजन का शव घर में पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

गजरौला, अमृत विचार। एक किशोरी की शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह उसका शव घर में पाइप के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना क्षेत्र के गांव माला कालोनी की है। यहां की रहनेवाली 16 वर्षीय गुंजन बछार पुत्री आशुतोष बछार का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10 बजे किशोरी घर में थी। दूसरे दिन शनिवार सुबह शव लटका मिलने पर परिजन के होश उड़ गए। पिता आशुतोष बछार ने थाना गजरौला पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाए। एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि किशोरी की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें - Rajpal Yadav : शाहजहांपुर में राजपाल यादव पर कोठी कब्जाने का आरोप, सिटी मजिस्ट्रेट से जांच की मांग

संबंधित समाचार