Shravasti News : प्रेमिका को साथ ले जाने पर दर्ज हुआ मुकदमा, तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, प्रेमिका के पहुंचते ही नीचे उतरा
प्रेमिका को साथ ले जाने पर 27 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा
श्रावस्ती के मल्हीपुर में प्रेमिका को साथ ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। पुलिस ने युवती को मौके पर बुलाया, जिसके बाद युवक नीचे उतर आया। पुलिस उसे थाने ले गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जमुनहा (श्रावस्ती), अमृत विचार : प्रेमिका को साथ ले जाने पर लड़की के परिवार वालों ने प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर दिया। शनिवार मल्हीपुर पहुंचे प्रेमी ने मोबाइल टावर पर चढ़कर हाइबोल्टेज ड्रामा किया। बाद में वह प्रेमिका के आने पर नीचे उतरा। जिसे पुलिस अपने साथ ले गई।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बैरियल चौराहा पर लगे मोबाइल टावर पर बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के पतझिया गांव निवासी अनिल कुमार (26) पुत्र सतनाम ने चढ़कर शनिवार को है बोल्टेज ड्रामा किया। उसका आरोप था कि उसके प्रेम प्रसंग मल्हीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी से चल रहा था।
विगत माह वह लड़की को लेकर भाग गया था। इस मामले में 27 जुलाई को लड़की के पिता के तहरीर पर मल्हीपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसका कहना था कि उसकी के गांव में लड़की का ननिहाल है। वही पर आते जाते दोनो में प्यार हो गया था। विगत माह में दोनो भाग गये था।
मल्हीपुर पुलिस ने लड़की बरामद किया था उसी की वियोग में आज वह बैरियल चौराहा स्थित टावर पर चढ़ा थाम बाद में पुलिस लड़की को बुलाकर प्रेमी को नीचे उतरवा कर अपने साथ थाने पर ले गईं। इस बारे में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया पिता के तहरीर पर 27 को मामला दर्ज हुआ था, जाँच चल रहा है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
