लाइब्रेरी में पढ़ने आए सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर पीटा, सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Virendra Pandey
On

लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए एक सिपाही को मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने सड़क पर दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दी । मारपीट में सिपाही घायल हो गया है । पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । जिसमें कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

ऊंचाहार , रायबरेली : लाइब्रेरी में पढ़ाई करने आए एक सिपाही को मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने सड़क पर दौड़ा कर जमकर पिटाई कर दी । मारपीट में सिपाही घायल हो गया है । पुलिस ने मामले में सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है । जिसमें कुछ को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

यह घटना शनिवार अपराह्न क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा पर हुई है। गदागंज थाना क्षेत्र के मकदूमपुर पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अर्पित कुमार ऊंचाहार के कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहा स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने आया था। जहां से उसका लाइब्रेरी में पढ़ने वाले एक साथी छात्र से मामुली विवाद हो गया ।

इस विवाद के बाद छात्र ने आसपास के कुछ लोगों को बुला लिया और  सबलोग मिलकर सिपाही पर टूट पड़े। बताया जाता है कि सिपाही को सड़क पर दौड़ाकर बुरी तरह पीटा गया । जिससे चौराहा पर अफरा तफरी मच गई। इस मारपीट में सिपाही बुरी तरह घायल हो गया ।

सूचना पाकर ऊंचाहार कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को ऊंचाहार सीएचसी लाई। जहां उसका उपचार किया गया है। कोतवाली में सिपाही की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।

पुलिस ने सिपाही के साथ मारपीट करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। कोतवाल ओपी राय ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत करके विधिक कार्रवाई की जा रही है । नामजद लोगों की तलाश जारी है ।

ये भी पढ़ें : Ayodhya News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने किये रामलला के दर्शन, पप्पू यादव के साधु भेष पर बरसे महाना 

संबंधित समाचार