Bahraich News: हनुमान मंदिर विकास के लिए 66 लाख का शिलान्यास, जनचौपाल में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बहराइच: पयागपुर को मिली दो बड़ी सौगातें, हनुमान मंदिर विकास के लिए 66 लाख का शिलान्यास

पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी ने रोहिनीभारी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। वहीं हुजूरपुर हनुमान मंदिर में 66 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

बहराइच। पयागपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास और धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें मिली हैं। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने एक ओर ग्राम पंचायत रोहिनीभारी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर निस्तारण कराया, वहीं दूसरी ओर हुजूरपुर स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में 66 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

रोहिनीभारी में लगी जनचौपाल, ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

villagers' grievances heard at public outreach

ग्राम पंचायत रोहिनीभारी में आयोजित जनचौपाल में विधायक ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का ब्योरा रखा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों की शिकायतें सुनी गईं और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

हनुमान मंदिर के विकास पर खर्च होंगे 66 लाख रुपये

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हुजूरपुर स्थित ऐतिहासिक श्री हनुमान मंदिर में 66 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक सुभाष त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परियोजना का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, पेयजल व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की सुविधा और संपर्क मार्गों के चौड़ीकरण जैसे कार्य किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से क्षेत्र की पहचान मजबूत होती है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।

कार्यक्रम में कई लोग रहे मौजूद

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित, डॉ. दीनानाथ मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेंद्र पाठक, जिला मंत्री हरेंद्र विक्रम सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह 'सत्या', दुर्गेश सिंह रैकवार, मंदिर समिति अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह 'अज्जू' और व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। जनचौपाल कार्यक्रम में बीडीओ आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष आनंद पांडेय, उमाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, ग्राम प्रधान राजेश्वरी प्रसाद तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि संजय तिवारी, अभिषेक मिश्र (CISF), विलास मिश्रा (कोटेदार) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : 
Sitapur News: छात्रों पर मुकदमे को लेकर कांग्रेस का हमला, प्रदेश अध्यक्ष बोले- आवाज दबा रही सरकार

संबंधित समाचार