Bahraich News: पुलिस लाइन में सम्मान के साथ विदा हुए 5 पुलिसकर्मी, शॉल ओढ़ाकर और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पुलिस लाइन में 5 पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर दी गई भावभीनी विदाई
बहराइच पुलिस लाइन में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में 5 पुलिसकर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र, श्रीरामचरितमानस और ट्रॉली बैग भेंट कर सम्मानित किया गया
बहराइच। पुलिस की वर्दी पहनकर वर्षों तक कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पांच पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मानजनक विदाई दी गई।
.jpg)
बहराइच पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए भावभीनी शुभकामनाएं दीं। समारोह में उन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी पूरी सेवा ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाई और अधिवर्षता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए।
फूल-माला, शॉल और उपहार देकर किया सम्मान

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह ने सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक रवींद्र यादव, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक हरिहर राय, लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश यादव और आरक्षी योगेंद्र नाथ यादव को फूल-माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विभाग की ओर से सभी को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
सेवा और समर्पण को किया याद
.jpg)
क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
.jpg)
उनका योगदान विभाग के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
ये भी पढ़ें :
Hamirpur News : हत्या को बना दिया हादसा, पति ने 40 लाख के लिए पत्नी को कार से कुचला
