Shravasti News : धान की नर्सरी में मिला विवाहिता का शव, दो दिन से थी लापता; पुलिस ने शुरू की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के कैसियर पुरवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता का शव धान की नर्सरी में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विवाहिता पिछले दो दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शौच के लिए निकली थी, फिर नहीं लौटी

जानकारी के अनुसार, ग्राम पूरेदीनानगढ़ के मजरा कैसियर पुरवा निवासी संगीत देवी यादव (25) पत्नी शिवपाल उर्फ पप्पू यादव 25 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे घर से लोटे में पानी और टॉर्च लेकर शौच के लिए खेत की ओर गई थीं। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार को घर के पास स्थित धान की नर्सरी में उनका शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस

सूचना पर इकौना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का कारण

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले में आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें : 
लखनऊ में नकली दवाओं का बड़ा सिंडिकेट बेनकाब, रद्द लाइसेंस पर चलता रहा कारोबार; पांच कारोबारियों पर FIR 

 

 

संबंधित समाचार