Bareilly News : कासगंज-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर, सफर से पहले चेक करें नया टाइम टेबल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

11 साल बाद बरेली जंक्शन पहुंची रूहेलखंड एक्सप्रेस, आज से नियमित संचालन

बरेली जंक्शन से होकर गुजरने वाली कासगंज-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस 11 साल बाद फिर से पटरी पर लौट आई है। इसके नियमित संचालन के कारण 5 ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है, जबकि पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू सहित 2 ट्रेनें अब इज्जतनगर स्टेशन से संचालित होंगी। ताज़ा न्यूज़ के लिए पढ़ें अमृत विचार।

बरेली, अमृत विचार। 11 साल से बंद कासगंज-ऐशबाग रूहेलखंड एक्सप्रेस का संचालन आखिकार शुरू हो गया। मीटर गेज से ब्रॉड गेज में अपग्रेड होने के बाद इस रेल खंड पर ये ट्रेन पहली बार चली है। रविवार को पूरनपुर और उझानी स्टेशनों से उद्घाटन स्पेशल को जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाई। 05018 उद्घाटन स्पेशल उझानी से चलकर रविवार दोपहर 17 मिनट की देरी से 13:22 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। अब आज से ट्रेन का नियमित संचालन किया जाना है, जिसकी वजह से पांच ट्रेनों की समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि सोमवार से 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा। ट्रेन संख्या 15062 लालकुआं-कासगंज एक्सप्रेस लालकुआं से 20.00 बजे चलकर किच्छा से 20.23 बजे, बहेड़ी से 20.41 बजे, भोजीपुरा से 21.12 बजे, इज्जतनगर से 21.41 बजे, बरेली सिटी से 22.01 बजे और बरेली जंक्शन से 22.18 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 55357 पीलीभीत-मैलानी सवारी गाड़ी, 55358 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर, 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर, 55316 पीलीभीत-बरेली सिटी पैसेंजर सोमवार से बदली हुई समय सारिणी के मुताबिक चलेगी।

दो ट्रेनें बरेली सिटी पर रहेंगी निरस्त
रूहेलखंड एक्सप्रेस के कारण दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट व शार्ट ओरिजनेट कर दिया है। ये दोनों ही ट्रेनें बरेली सिटी स्टेशन पर निरस्त रहेंगी। 75304 पीलीभीत-बरेली सिटी डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। इज्जतनगर स्टेशन पर ये ट्रेन 22.20 बजे के स्थान पर 22.50 बजे यात्रा समाप्त करेगी और 75301 बरेली सिटी-टनकपुर डेमू ट्रेन बरेली सिटी के स्थान पर इज्जतनगर स्टेशन से 07.25 बजे चलाई जायेगी।

ये भी पढ़ें - बरेली की बेटी का कमाल : 'कवच' से बचाई मलिहाबाद के दशहरी की मिठास, 'मैंगो मैन' ने किया सम्मानित

संबंधित समाचार