Bareilly News : एमबीए की काउंसलिंग में 132 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

विवि के एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के सभागार चल रहा जीडीपीआई, विभाग में आज और कल होगी एमबीए एग्जीक्यूटिव की काउंसलिंग

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय (MJPRU) में एमबीए की काउंसलिंग और जीडीपीआई शुरू हो गई है। 24 जुलाई को एमएससी की काउंसलिंग होगी।

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में सोमवार को एमबीए की काउंसलिंग में बड़ी तादाद में छात्र-छात्राएं पहुंचे। काउंसलिंग मंगलवार को भी की जाएगी। इसके बाद मेरिट जारी की जाएगी।

विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में चलने वाले एमबीए कोर्स में कुल 494 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। सोमवार को इन्हें अपने दस्तावेजों के साथ जीडीपीआई (ग्रुप डिस्कशन एंड पर्सनल इंटरव्यू) के लिए बुलाया गया था। 132 छात्र-छात्रा सोमवार को हुए जीडीपीआई में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर त्रिलोचन ने बताया कि मंगलवार को अन्य छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। इसके अलावा एमबीए एग्जीक्यूटिव की मेरिट जारी कर दी गई है जिसकी काउंसलिंग मंगलवार और बुधवार को की जाएगी।

24 को एमएससी की काउंसलिंग
महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी (प्लांट साइंस) प्रथम वर्ष, प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन 24 जुलाई को सुबह 10:00 बजे होगा। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उपेंद्र कुमार ने बताया कि सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। प्रवेश प्रक्रिया ओपन रैंक के आधार पर होगी। काउंसलिंग के लिए बुलाए गए अभ्यर्थियों की संख्या उपलब्ध सीटों से ज्यादा है, लिहाजा केवल काउंसलिंग के लिए बुलाया जाना प्रवेश की गारंटी नहीं है। सीटें भरते ही प्रवेश प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार