Ayodhya News: यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने किये रामलला के दर्शन, पप्पू यादव के साधु भेष पर बरसे महाना
अयोध्या पहुंचे सतीश महाना, रामलला दर्शन के बाद पप्पू यादव प्रदर्शन और राम मंदिर मामले पर दिया बयान
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अयोध्या पहुंचे। रामलला दर्शन के बाद उन्होंने विपक्ष, संतों के वेश और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मंगलवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी और रामलला मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई समसामयिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
पप्पू यादव के प्रदर्शन पर बोले महाना
संसद भवन के बाहर कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर सतीश महाना ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संतों के त्याग, तपस्या और आशीर्वाद पर आधारित है। संतों का छद्म वेश धारण करना किसी भी स्थिति में उचित और स्वीकार्य नहीं है। महाना ने कहा कि जब वास्तविकता सामने आई तो पूरा देश इसे जान गया। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने अपनी मानसिकता खुद उजागर कर दी है। उन्होंने इसे संत समाज का अपमान और भारतीय संस्कृति पर कुठाराघात बताया।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर भी बोले
राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतीश महाना ने अयोध्या में धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की कामना की।
ये भी पढ़ें :
शानदार लोकेशन, अफोर्डेबल कीमत; LDA लखनऊ की इन जगहों पर दे रहा सस्ते फ्लैट खरीदने का मौका
