पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में पटरियों पर भरा पानी: डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी समेत कई ट्रेनें डायवर्ट, देखें पूरी लिस्ट
डेकाऊ नदी के उफान से बिगड़े हालात, रेलवे ने लिया फैसला
पूर्वोत्तर में उफान पर नदियां, सिमालुगुड़ी यार्ड में जलभराव के बाद मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली प्रमुख एक्सप्रेस व राजधानी ट्रेनों के रूट बदले; 4 अगस्त तक लागू रहेगा बदलाव।
मुरादाबाद, अमृत विचार: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अंतर्गत आने वाले सिमालुगुड़ी यार्ड के पास डेकाऊ नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। नदी का पानी रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से ट्रेनों का सामान्य आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) महेश यादव ने जानकारी दी कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को डायवर्ट (मार्गरक्षण) किया गया है। यह व्यवस्था 4 अगस्त तक प्रभावी रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें
1. गाड़ी सं. 20503 (डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस): 1, 2, 3 और 4 अगस्त को यह ट्रेन डिब्रूगढ़-उत्तर लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया-गुवाहाटी-न्यू बोंगाईगांव रास्ते से चलेगी।
2. गाड़ी सं. 15909 (डिब्रूगढ़ - लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस): 1 से 4 अगस्त तक डिब्रूगढ़-उत्तर लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया मार्ग से होकर गुजरेगी।
3. गाड़ी सं. 15903 (डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस): 3 अगस्त को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय डिब्रूगढ़-उत्तर लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया-न्यू बोंगाईगांव मार्ग से चलाई जाएगी।
4. गाड़ी सं. 15933 (न्यू तिनसुकिया - अमृतसर एक्सप्रेस): 4 अगस्त को डिब्रूगढ़-उत्तर लखीमपुर-रंगापाड़ा नॉर्थ-रंगिया रूट से संचालित होगी।
बदला इन ट्रेनों का रास्ता
- गाड़ी सं. 15910 (लालगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस): 1 अगस्त को रंगिया-रंगापाड़ा नॉर्थ-उत्तर लखीमपुर-डिब्रूगढ़ मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी सं. 20504 (नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस): 1 और 3 अगस्त को रंगिया-रंगापाड़ा नॉर्थ-उत्तर लखीमपुर-डिब्रूगढ़ होकर अपने गंतव्य तक जाएगी।
- गाड़ी सं. 15904 (चंडीगढ़ - डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस): 2 अगस्त को परिवर्तित मार्ग रंगिया-रंगापाड़ा नॉर्थ-उत्तर लखीमपुर-डिब्रूगढ़ से संचालित होगी।
रेल प्रशासन की यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES ऐप, RailMadad, Rail One ऐप, हेल्पलाइन नंबर 139 या नजदीकी स्टेशन काउंटर से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति (Live Status) अवश्य जांच लें।
