Pilibhit News : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

गजरौला में दर्दनाक हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 40 वर्षीय अनिल यादव की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

गजरौला, अमृत विचार। पूरनपुर रोड पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में घायल युवक की शनिवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मचा रहा।

बता दें कि मृतक  गांव नदाह निवासी अनिल यादव (40) एक निजी कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह बाइक से पीलीभीत से अपने गांव नदाह जा रहे थे। गड़ा जंगल स्थित बिजलीघर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पीलीभीत ले जाया गया। शनिवार सुबह करीब चार बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। बड़े भाई सुनील यादव और छोटे भाई अजय यादव हैं। एसओ बृजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है। वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Pilibhit News : किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

संबंधित समाचार