Sawan Somwar 2026: लखनऊ के श्री महाकाल मंदिर में देर रात खुलेंगे गर्भगृह के पट, जानें भस्म आरती और जलाभिषेक का समय जानें

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ: सावन के पहले सोमवार पर श्री महाकाल मंदिर में रात 12 बजे खुलेंगे गर्भगृह के पट, जानें भस्म आरती और जलाभिषेक का पूरा कार्यक्रम

सावन के पहले सोमवार पर श्री महाकाल मंदिर में विशेष पूजा, रात 12 बजे से शुरू होंगे दर्शन

लखनऊ। सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के भक्तों के लिए श्री महाकाल मंदिर, राजेंद्र नगर में विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया है। इस दिन बाबा महाकाल के दर्शन के लिए रात 12 बजे गर्भगृह के पट खोल दिए जाएंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

रात 2 बजे होगा रुद्राभिषेक, सुबह 4 बजे भस्म आरती

मंदिर समिति के अनुसार, सावन सोमवार की शुरुआत रात 2 बजे रुद्राभिषेक से होगी। इसके बाद सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती संपन्न होगी। विशेष श्रृंगार के बाद भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा।

उज्जैन के हरिहर जल से होगा जलाभिषेक

श्रद्धालुओं को उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर से लाए गए पवित्र हरिहर जल से बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने का अवसर मिलेगा। इसे लेकर भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था

मंदिर प्रशासन के अनुसार, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक पहले से बुकिंग कराने वाले श्रद्धालुओं का रुद्राभिषेक कराया जाएगा शाम के समय बाबा महाकाल का भांग और मेवों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। इसके बाद संध्या आरती, भोग और अंत में रात्रि 11 बजे शयन मंगल आरती के साथ गर्भगृह के पट बंद कर दिए जाएंगे।

श्रद्धालुओं के लिए किए गए विशेष इंतजाम

सावन के पहले सोमवार पर भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने व्यापक तैयारियां की हैं। दर्शन व्यवस्था के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती। सुरक्षा के विशेष इंतजाम। पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए विशेष प्रबंधन। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें ताकि सभी भक्त शांतिपूर्वक और सुगमता से बाबा महाकाल के दर्शन कर सकें।

ये भी पढ़ें : 
सावन में कम गरजेंगे-बरसेंगे बदरा : यूपी में अगस्त में भी सामान्य से कम बारिश के आसार, जानिए IMD का पूर्वानुमान

संबंधित समाचार