CWG 2026 Day 11: ग्लास्गो में आखिरी दिन भारत के पास मौका, आज इन खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद; देखें पूरा शेड्यूल
फाइनल दिन भारत की नजर और पदकों पर, जानें मैदान में उतरेंगे कौन-कौन खिलाड़ी
CWG 2026 के 11वें और आखिरी दिन भारत के पास पदक संख्या बढ़ाने का मौका है। ग्लास्गो में जूडो और ट्रैक साइक्लिंग समेत कई स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। जानें आज का पूरा शेड्यूल और किन खिलाड़ियों से हैं पदक की उम्मीद
अमृत विचार। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम ग्लास्गो, भारतीय खिलाड़ियों का रविवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें और अंतिम दिन का कार्यक्रम इस प्रकार है। 2 अगस्त को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन हो जाएगा। ग्लास्गो में चल रहे खेल के महाकुम्भ में भारतीय दल के लिए यह प्रतियोगिता का आखिरी दिन है इसके अलावा भारत के पास पदकों की संख्या 40 तक पहुंचाने का सुनहरा अवसर होगा। भारतीय मुक्केबाजों ने शनिवार को Magnificent प्रदर्शन करते हुए भारत की कुल पदक संख्या 39 तक पहुंचा दी। वही 10 पदक जीतकर भारत पदक तालिका में 4 प्लेस पर आ गया है। आज आखिरी दिन जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भारतीय खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। वही भारत ने अबतक पिछले दिन में कई खेलों में पदक अपने नाम किये है।
एथलेटिक्स भारत गुलवीर का जलवा
गुलवीर ने राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की 5000 मीटर दौड़ में ऐतिहासिक कांस्य जीता ग्लास्गो, एक अगस्त (भाषा) गुलवीर सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में 5000 मीटर में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए जिन्होंने कांस्य के साथ इन खेलों में दो पदक अपने नाम किये। गुलवीर ने 28 जुलाई को 10000 मीटर में रजत पदक जीता था । वह 13 मिनट 24 . 95 सेकंड का समय निकालकर 5000 मीटर में तीसरे स्थान पर रहे। वही मुक्केबाजी में भारत नरेंदर नरेंदर बेरवाल ने पुरुषों के 90 किग्रा से अधिक वजन वर्ग में रजत पदक जीता जिससे भारत ने मुक्केबाजी में रिकॉर्ड सात स्वर्ण पदक के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान समाप्त किया।
राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका
ग्लास्गो में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन शनिवार रात 12:00 बजे तक को शीर्ष 10 देशों की पदक तालिका में भारत ने 13 स्वर्ण, 16 रजत और आठ कांस्य पदक से कुल 37 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर रहा। आईये दिखाते है पदक तालिका में भारत की रैंक
| रैंक | देश | 🥇 स्वर्ण | 🥈 रजत | 🥉 कांस्य | कुल पदक |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 61 | 37 | 50 | 148 |
| 2 | इंग्लैंड | 24 | 40 | 34 | 98 |
| 3 | कनाडा | 18 | 18 | 21 | 57 |
| 4 | भारत | 13 | 16 | 8 | 37 |
| 5 | स्कॉटलैंड | 11 | 8 | 17 | 36 |
| 6 | नाइजीरिया | 10 | 6 | 5 | 21 |
| 7 | वेल्स | 8 | 10 | 12 | 30 |
| 8 | न्यूजीलैंड | 8 | 10 | 9 | 27 |
| 9 | मलेशिया | 8 | 3 | 3 | 14 |
| 10 | दक्षिण अफ्रीका | 7 | 10 | 10 | 27 |
ग्लास्गो में अबतक का भारतीय पैरा टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
भारतीय पैरा खेलों के खिलाड़ियों ने ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए पिछले सभी संस्करणों के कुल पदकों के बराबर पदक जीते और शनिवार को आखिरी दिन मिले एक स्वर्ण और एक रजत समेत कुल सात पदक अपने नाम किये । भारत के 28 सदस्यीय पैरा दल ने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते । भारतीय खिलाड़ी ट्रैक साइकिलिंग और पैरा ट्रैक साइकिलिंग स्पर्धा में भाग लेंगे। भारत का राष्ट्रमंडल खेलों की पैरा स्पर्धा में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
मैनचेस्टर में 2002 राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा खेलों का पदार्पण हुआ था और तब से आज तक भारत ने इन खेलों में एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य पदक जीते थे । ग्लास्गो से पहले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के लिये भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में स्वर्ण और सोनलबेन पटेल ने कांस्य पदक जीते थे। बर्मिंघम में सुधीर ने पैरा पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण जीता था लेकिन प्रतिस्पर्धा के भीतर डोप टेस्ट में नाकाम रहने के बाद उनसे वह छीन लिया गया।
ग्लास्गो में पैरा ट्रैक और फील्ड में तीन स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक मिला जबकि झंडु कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीता। पैरा एथलेटिक्स में पिछली बार भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पदक 2006 में मिला था जब रंजीत कुमार जयासीलन पुरूषों के चक्का फेंक में पोडियम पर रहे थे।
ग्लास्गो में पैरा एथलेटिक्स में शर्मिला (स्वर्ण) और शिल्पा शायला (कांस्य ) ने महिलाओं के शॉटपुट एफ 57 में, दिलीप गावित (स्वर्ण) और मोहम्मद बासिल (रजत) ने पुरूषों की सौ मीटर टी47 में और सोमन राणा (स्वर्ण) और शुभम जुयाल (रजत) ने पुरूषों की शॉटपुट एफ 57 में पदक जीते । भारतीयों ने राष्ट्रमंडल खेलों का एक रिकॉर्ड और एक एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया ।
भारत का आज का पूरा शेड्यूल
| खेल | स्पर्धा | भारतीय खिलाड़ी | प्रतिद्वंद्वी | समय |
| 🥋 जूडो | महिलाओं का 78 किग्रा से कम (राउंड ऑफ 16) | ईशरूप नारंग | स्कॉटलैंड की निकोल वुड | दोपहर 2:30 बजे |
| 🥋 जूडो | पुरुषों का 100 किग्रा से कम (राउंड ऑफ 16) | अवतार सिंह | साइप्रस के एरिस्टोस माइकल | दोपहर 2:30 बजे |
| 🥋 जूडो | पुरुषों का 100 किग्रा से अधिक (राउंड ऑफ 16) | यश घंघास | वेल्स के जोशुआ व्हाइटहाउस | दोपहर 2:30 बजे |
| 🥋 जूडो | महिलाओं का 78 किग्रा से कम (पदक मुकाबला) | ईशरूप नारंग | क्वालीफाई करने पर | शाम 7:30 बजे |
| 🥋 जूडो | पुरुषों का 100 किग्रा से कम (पदक मुकाबला) | अवतार सिंह | क्वालीफाई करने पर | शाम 7:30 बजे |
| 🥋 जूडो | पुरुषों का 100 किग्रा से अधिक (पदक मुकाबला) | यश घंघास | क्वालीफाई करने पर | शाम 7:30 बजे |
| 🚴 ट्रैक साइक्लिंग | पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस (क्वालीफाइंग) | हर्षवीर सिंह सेखों (हीट-1) | दोपहर 2:09 बजे | |
| 🚴 ट्रैक साइक्लिंग | पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस (क्वालीफाइंग) | दिनेश कुमार (हीट-2) | दोपहर 2:09 बजे | |
| 🚴 ट्रैक साइक्लिंग | पुरुष 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल) | रोनाल्डो सिंह लैतोंजाम | दोपहर 3:51 बजे | |
| ♿🚴 पैरा ट्रैक साइक्लिंग | महिलाओं की C4-C5 1000 मीटर टाइम ट्रायल (फाइनल) | लीशा दास | रात 8:40 बजे | |
| 🚴 ट्रैक साइक्लिंग | पुरुष 40 किमी प्वाइंट्स रेस (फाइनल) | हर्षवीर सिंह सेखों, दिनेश कुमार | क्वालीफाई करने पर | रात 9:09 बजे |
