LIVEUP Breaking: CM योगी की गाजीपुर को 692 करोड़ की सौगात, यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट सबसे पहले

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

प्रदेश की राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, धार्मिक आयोजन, ट्रैफिक और बड़ी घटनाओं से जुड़े हर अपडेट के लिए जुड़े रहें UP Breaking Live के साथ। यहां मिलेगी दिनभर की हर बड़ी खबर सबसे पहले और सबसे तेज।

उत्तर प्रदेश में हर दिन राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, मौसम, सड़क हादसों, धार्मिक आयोजनों और सरकारी फैसलों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएं सामने आती हैं। UP Breaking Live में आपको प्रदेशभर की हर छोटी-बड़ी खबर का पल-पल का अपडेट एक ही जगह मिलेगा। राजधानी लखनऊ से लेकर नोएडा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, अयोध्या, बरेली, मुरादाबाद और प्रदेश के सभी जिलों की प्रमुख खबरों पर हमारी लगातार नजर रहेगी। दिनभर होने वाली हर महत्वपूर्ण घटना, सरकारी घोषणा, मौसम अलर्ट, ट्रैफिक अपडेट और बड़ी ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें UP Breaking Live के साथ।

Jul 30, 2026 · 11:21 AM · Muskan Dixit
CM योगी की गाजीपुर को 692 करोड़ की सौगात
Jul 30, 2026 · 11:20 AM · Muskan Dixit
पेपर लीक बिल पास होने पर बोले दानिश आजाद: "मोदी सरकार ने दूर की जेन-जी की शंका, यह एक ऐतिहासिक कदम"

लखनऊ: लोकसभा में 'पब्लिक एग्ज़ामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पास होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने इसे केंद्र की मोदी सरकार की एक ऐतिहासिक पहल करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह ठोस कदम युवाओं के भविष्य के प्रति सरकार की संजीदगी को दर्शाता है और इससे देश की 'जेन-जी' (Gen-Z) युवा पीढ़ी की शंकाएं पूरी तरह दूर हुई हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा कि एक आदर्श विपक्ष को सरकार के ऐसे सकारात्मक कदमों का स्वागत और सहयोग करना चाहिए, लेकिन विपक्ष केवल नकारात्मक एजेंडे पर काम कर रहा है।  पूरी खबर पढ़ें

Jul 30, 2026 · 10:27 AM · Muskan Dixit
OP Rajbhar on Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं', छात्रों के मुद्दे पर मंत्री का तीखा हमला

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओ.पी. राजभर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जो आरोप लगा रहे हैं, वे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।

राजभर ने कहा कि प्रशासनिक निर्णय स्थानीय प्रशासन के स्तर पर लिए जाते हैं और मंत्री इस तरह के आदेश जारी नहीं करते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का बयान वास्तविक तथ्यों पर आधारित नहीं है।

मंत्री ने आगे कहा कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दे और उनके आंदोलनों को राजनीतिक रूप से इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके अनुसार, विपक्ष का उद्देश्य छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करना है।

ओ.पी. राजभर ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने की इच्छा में लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं और छात्रों के मुद्दे को भी उसी दृष्टि से देख रहे हैं।

ओपी-राजभर

संबंधित समाचार