Barabanki News : घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किसान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया, पुलिस जांच में जुटी

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला किसान का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी

बाराबंकी, अमृत विचार। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मरकामऊ गांव में गुरुवार सुबह एक 36 वर्षीय किसान का शव बंद कमरे के भीतर साड़ी के फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बंद कमरे में शव मिलने से फैली सनसनी

जानकारी के अनुसार, मरकामऊ गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र घूरु (36) गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। जब लंबे समय तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह करीब सात बजे खिड़की से झांककर देखा गया तो सुरेंद्र का शव छत के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटका हुआ दिखाई दिया।

परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस

इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे को खोला और घटना की सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी हिंद अस्पताल में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं। परिवार में उनके दो बेटे अंकुल (16 वर्ष) और अंश (14 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना से इलाके में मचा हड़कंप

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोतवाली बदोसराय प्रभारी राम औतार सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें : 
Barabanki News : हाईवे पर 'ढाबा गैंग' का खेल बेनकाब, बसों को जबरन ढाबे पर ले जाने का आरोप; पुलिस ने 6 लोगों को पकड़ा

संबंधित समाचार